रजिस्ट्री विभाग: खुले बिजली बॉक्स और टूटी सड़कों से लोगों को परेशानी

रजिस्ट्री विभाग में आने वाले लोगों की सुरक्षा से लगातार खिलवाड़ हो रहा है। विभाग में खुला पड़ा बिजली का बॉक्स, पेड़ों की टहनियों के सहारे लदे बिजली के तारों का गुच्छा और विभाग तक जाने वाली सड़क और पार्किंग एक बड़ी समस्या बना चुका है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने कहा कि यहां रोजाना औसतन दो हजार लोग अपने काम के लिए आते हैं, जिन्हें जर्जर व्यवस्था का सामना करना पड़ता है। हर तरफ खड़े वाहनों के कारण पैदल निकलता भी मुश्किल है। जमीनी काम के लिए खासकर बुजुर्ग और महिलाएं भी आती हैं, उन्हें इस जर्जर सड़क से गुजरने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। यहां पीने के पानी की भी सुविधा नहीं है।

रजिस्ट्री विभाग: खुले बिजली बॉक्स और टूटी सड़कों से लोगों को परेशानी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 12:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रजिस्ट्री विभाग: खुले बिजली बॉक्स और टूटी सड़कों से लोगों को परेशानी #VaranasiLiveNews