Rampur Bushahr: नरैण में पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन प्रबंधन बारे दी जानकारी
पशुपालन विभाग रामपुर की ओर से नरैण पंचायत में सोमवार को एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विभाग के चिकित्सक ने पशुपालकों को पशुओं के संतुलित आहार, वैज्ञानिक पशुपालन प्रबंधन, रोगों के नियंत्रण और टीकाकरण बारे विस्तृत जानकारी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा ने पशुपालकों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे अवगत करवाया गया। प्राकृतिक खेती और पशुपालन को कृषि गतिविधियों के साथ एकीकृत करने के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा और किसानों की आय में वृद्धि में सहायता देना है
Rampur Bushahr: नरैण में पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन प्रबंधन बारे दी जानकारी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 23, 2026, 15:14 IST
Rampur Bushahr: नरैण में पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन प्रबंधन बारे दी जानकारी #VaranasiLiveNews
