Amritsar: नारायणगढ़ सब्जी मंडी में दो पक्षों में विवाद के बाद चले लाठी-डंडे

अमृतसर के नारायणगढ़ सब्जी मंडी क्षेत्र में फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें लेकर जांच शुरू कर दी है। गुलशन कुमार और गुरजीत सिंह साई ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से आजाद रोड के पास फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि प्रवासी जतिंदर ने हाल ही में पास में दुकान लगानी शुरू की और वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जतिंदर ने करीब दस अज्ञात साथियों को बुलाकर तेजधार हथियारों से हमला कराया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने छेहरटा थाने में शिकायत दी है और उच्च अधिकारियों से इंसाफ की मांग की है। वहीं प्रवासी जतिंदर ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह दो माह पहले ही वहां दुकान लगाने लगा था। उसका कहना है कि गुलशन और उसके भाई वाहन खड़े कर उसे परेशान करते थे। गाड़ी हटाने को कहने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। छेहरटा थाना प्रभारी लवप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की दरखास्तें प्राप्त हुई हैं। मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Amritsar: नारायणगढ़ सब्जी मंडी में दो पक्षों में विवाद के बाद चले लाठी-डंडे #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 16:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Amritsar: नारायणगढ़ सब्जी मंडी में दो पक्षों में विवाद के बाद चले लाठी-डंडे #VaranasiLiveNews