सिरमौर: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में ददाहू में निकाली रोष रैली
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को सामाजिक संगठनों, धर्म जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद व भाजपा कार्यकर्ताओं सहित एकल भारत अभियान के सदस्यों ने ददाहू बाजार में रोष रैली निकाली और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकिया और इस घटना की कडे़ शब्दों में निंदा की। इससे पूर्व सैकड़ों कार्यकर्ता स्थानीय सती का बाग में एकत्रित हुए और ददाहू बाजार से होती हुई रैली निकाली। मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। इस मौके पर ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, नंदलाल शर्मा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
सिरमौर: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में ददाहू में निकाली रोष रैली #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2025, 14:26 IST
सिरमौर: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में ददाहू में निकाली रोष रैली #VaranasiLiveNews
