फरीदाबाद के उद्योगों पर गैस आपूर्ति की कमी का असर, बढ़ी उत्पादन लागत

फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में गैस आपूर्ति की कमी ने उद्योगों की रफ्तार पर असर डालना शुरू कर दिया है। उत्पादन को बरकरार रखने के लिए अंब उद्यमी महंगी डीए (डिसोल्वड एसटिलिन) गैस का सहारा लेने लगे हैं। हालांकि, डीए गैस का सिलेंडर एलपीजी के मुकाबले महंगा होता है। इससे उत्पादन लागत बढ़ गई है। फरीदाबाद में करीब 30 हजार छोटे-बड़े उद्योग संचालित हो रहे हैं, जिनमें ऑटोमोबाइल, कपड़ा, क्रेन, ट्रैक्टर, फर्नीचर, दवा और मेडिकल उपकरण जैसे उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इनमें सबसे ज्यादा असर कपड़ा उद्योग पर देखने को मिल रहा है। इसकी मुख्य वजह एलपीजी की कमी और पीएनजी गैस की सीमित खपत के नियम ने परेशानी बढ़ाई हुई है। ज्यादा पीएनजी खपत करने पर पीएनजी के लिए ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता और पीएनजी खपत के नियमों से उद्योग प्रभावित रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए कई कंपनियों ने डीए गैस का प्रयोग बढ़ा दिया है। इस गैस का उपयोग मुख्य रूप से कटिंग, वेल्डिंग, मेटल कवि और हीटिंग जैसे कार्यों में होता है। वर्तमान में उद्योगों को उनकी कुल जरूरत के मुकाबले लगभग 60 प्रतिशत ही पीएनजी मिल पा रही है। इससे अधिक खपत करने पर डेढ़ गुना शुल्क देना पड़ता है, जो उद्यमियों के लिए आर्थिक रूप से भारी पड़ रहा है। ऐसे में कई उद्योग सीमित उत्पादन या वैकल्पिक गैस पर निर्भर होने को मजबूर है। सिर्फ गैस ही नहीं, बल्कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने भी उद्योगों की कमर तोड़ दी है। सभी क्षेत्रों में कच्चा माल महंगा हो चुका है। इसका सीधा असर उत्पादन लागत पर पड़ रहा है।

फरीदाबाद के उद्योगों पर गैस आपूर्ति की कमी का असर, बढ़ी उत्पादन लागत #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 20:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फरीदाबाद के उद्योगों पर गैस आपूर्ति की कमी का असर, बढ़ी उत्पादन लागत #VaranasiLiveNews