VIDEO: 75 आकर्षक झांकियों संग निकलेगी दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा

आगरा में दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा का आयोजन चैत्र माह के शुक्ल अष्टमी पर धूमधाम से किया जाएगा। दक्ष कन्या मां भगवती शोभायात्रा समिति संग शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से 75 से अधिक आकर्षक झांकियां बैंड बाजों, ढोल नगाड़ों संग धूमधाम से निकलेंगी। महाष्टमी के दिन 26 मार्च को दोपहर 2 बजे प्रजापति देवी मंदिर चौराहा नालबंद से शोभायात्रा का शुभारम्भ होगा। इससे पूर्व 24 मार्च को सुबह 10 बजे शहरवासियों को शोभायात्रा में आमंत्रित करने के लिए दोपहिया वाहनों पर आमंत्रण रैली निकाली जाएगी। यह जानकारी शोभायात्रा के संयोजक सुनहरी लाल गोला, अध्यक्ष अशोक गोला, महामंत्री नवीन प्रजापति, उपाध्यक्ष राजेश प्रजापति ने किदवई पार्क स्थित श्याम होटल में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी।

VIDEO: 75 आकर्षक झांकियों संग निकलेगी दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 18:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: 75 आकर्षक झांकियों संग निकलेगी दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा #VaranasiLiveNews