प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर से हटाया अनुच्छेद 370: तरारा
भाजपा के पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत नगर और बछरायूं मंडल के कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन विधायक राजीव तरारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को हटाया। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने प्रदेश से माफिया राज खत्म किया। रविवार धनौरा मार्ग किनारे एक होटल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विधायक और भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर ने फीता काटकर किया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन विधायक ने कहा कि भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चल रही है। भाजपा के ही प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ही देश को सशक्त बनाने के लिए बिना किसी दबाव के पोखरण परमाणु बम का परीक्षण किया। योगी ने प्रदेश से मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे माफिया का खात्मा किया। जो कानून और समाज के लिए बड़ा खतरा थे। भाजपा भाई-भतीजावाद की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी हैै। यहां पर सामान्य कार्यकर्ता को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों में अपराध चरम पर था, लेकिन योगी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त कर दी है। विधायक ने नौ साल में अपने द्वारा कराए गए कार्यों को गिनाया और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने के लिए कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी, चंद्रभान भाटी, राम कृष्ण चौहान, सतपाल सिंह पाल, गुरुवचन सिद्धू, सुशील सिद्धू, विनोद गुर्जर, मन मोहन सैन, त्रिलोक चंद भड़ाना, वैभव गोयल, निहार त्यागी, महेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर से हटाया अनुच्छेद 370: तरारा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 19:19 IST
प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर से हटाया अनुच्छेद 370: तरारा #VaranasiLiveNews
