VIDEO: गुड फ्राइडे पर चर्च में हुई प्रार्थना, यीशु मसीह के बलिदान को किया याद

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज स्थित संत जेवियर्स चर्च में मसीही समाज ने गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रभु यीशु मसीह को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। इस दौरान चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। दोपहर तीन बजे आयोजित प्रार्थना सभा में चर्च के फादर केवी जोन ने यीशु मसीह की ओर से क्रूस पर कही गई सात वचनों का महत्व बताया। इसके बाद सभा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रार्थना की और प्रभु की महिमा में भजन गाए। प्रवचन में फादर आनंद केवी जोन ने कहा कि गुड फ्राइडे सादगी और त्याग का प्रतीक है। इसी दिन यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। गुड फ्राइडे को यीशु मसीह के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन विश्वभर के ईसाई श्रद्धा, शांति और प्रार्थना के साथ यीशु के कष्टों को याद करते हैं। प्रार्थना सभा में जे वालर, कैनथ, सिस्टर सुनीता, सिस्टर किरण, जूलियन, सरिता एरियल, शैलेश मार्टिन, स्मृता मार्टिन, जूला, मार्या, डेविड, जॉर्ज, डूनडल, सीमा वालर सहित बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग उपस्थित रहे।

VIDEO: गुड फ्राइडे पर चर्च में हुई प्रार्थना, यीशु मसीह के बलिदान को किया याद #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 20:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: गुड फ्राइडे पर चर्च में हुई प्रार्थना, यीशु मसीह के बलिदान को किया याद #VaranasiLiveNews