VIDEO: अमेरिकी टैरिफ कम होने पर पीएम को दी बधाई
आगरा। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल ने अमेरिकी टैरिफ घटने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई पत्र भेजा है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती की ओर से भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि भारत पर अमेरिका ने मनमानी करके 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था। अमेरिका ने बाध्यकारी नीतियों से भारत को दबाने का असफल प्रयास किया। यह प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं कूटनीतिक प्रयासों के कारण संभव हो पाया। अमेरिका को 18 प्रतिशत टैरिफ करने पर मजबूर कर दिया। इसके फलस्वरूप देश में उत्सव जैसा माहौल है। इस टैरिफ के गिरने से देश के निर्यातकों को राहत मिली है।
VIDEO: अमेरिकी टैरिफ कम होने पर पीएम को दी बधाई #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 13:20 IST
VIDEO: अमेरिकी टैरिफ कम होने पर पीएम को दी बधाई #VaranasiLiveNews
