झज्जर में फर्जी मतदान करने वाले को पकड़ा

झज्जर में नगर परिषद के वार्ड-13 के पार्षद पद के लिए चल रहे उपचुनाव में उस समय हंगामा हो गया, जब पार्षद पद के उम्मीदवार ने एक युवक को फर्जी वोट डालने पर पकड़ लिया। उम्मीदवार सुधांशु ने आरोप लगाया कि युवक किसी साहिल नाम के युवक का वोट डाल रहा था। पुलिस ने जब आईडी चेक की तो उसका मिलान नहीं हुआ। वोट साहिल के नाम का था जबकि युवक युवक कोई और था। उसके पास साहिल के नाम की आईडी थीं। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने जानकार का वोट डालने आया था, क्योंकि वह गुरुग्राम में है और वोट डालने नहीं आ सकता था। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

झज्जर में फर्जी मतदान करने वाले को पकड़ा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 05:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झज्जर में फर्जी मतदान करने वाले को पकड़ा #VaranasiLiveNews