कानपुर में पेंशनरों ने भरी हुंकार, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग
कानपुर में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को पेंशनरों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने वित्त विधेयक अधिनियम-2025 के प्रावधानों का विरोध करते हुए पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के दायरे में शामिल करने की मांग उठाई। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बुजुर्ग पेंशनरों की मांगों की अनदेखी की गई तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
कानपुर में पेंशनरों ने भरी हुंकार, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 29, 2026, 13:29 IST
कानपुर में पेंशनरों ने भरी हुंकार, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग #VaranasiLiveNews
