पानीपत योग कक्षा, हास्य प्राणायाम से मिले अद्भुत स्वास्थ्य लाभ

असंध रोड स्थित दत्ता कॉलोनी के प्रेम पार्क में आयोजित योग कक्षा में साधकों को योग के शारीरिक और मानसिक फायदों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान साधकों ने हास्य प्राणायाम और विभिन्न योगासनों का अभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी शीशपाल और योग शिक्षक निर्मल सिंह कवी ने साधकों को योग के प्रति प्रेरित किया। जिला प्रभारी शीशपाल ने कहा कि हास्य प्राणायाम और हास्य थेरेपी का नियमित अभ्यास करने से शरीर और मन को कई अद्भुत लाभ मिलते हैं। यह थेरेपी न केवल तनाव को दूर करती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बचाव में भी बेहद प्रभावकारी सिद्ध हो रही है। कक्षा के योग शिक्षक निर्मल सिंह कवी और अनीता देवी ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों योग साधकों ने उत्साहपूर्वक योगासन और हास्य प्राणायाम का आनंद लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से रोहित, रोशन फौजी, सब-इंस्पेक्टर राजकुमार, उपेंद्र शर्मा, सरदार तरसेम सिंह, कुलदीप, प्रीतम, कृष्ण फौजी, सतीश मास्टर, करमजीत, कमलेश मौजूद रही।

पानीपत योग कक्षा, हास्य प्राणायाम से मिले अद्भुत स्वास्थ्य लाभ #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 10:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पानीपत योग कक्षा, हास्य प्राणायाम से मिले अद्भुत स्वास्थ्य लाभ #VaranasiLiveNews