हिसार: एग्री साइंस, इन्नोवेशन फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर विषय पर कार्यक्रम का आयोजन
स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक सतीश कुमार ने कहा कि 2040 तक विश्व की नंबर वन आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए हमें कृषि विज्ञान के क्षेत्र में सबसे अधिक शोध व विकास करने की जरूरत है। हमारे एक राज्य से भी छोटा इजरायल हर साल 1200 करोड़ के फूलों का निर्यात करता है, हमारे पास विश्व की सबसे अधिक कृषि भूमि होने के बावजूद हम 700 करोड़ का निर्यात भी नहीं कर पा रहे। स्पेश टैक्लोनॉजी, फार्मास्युटिकल में हम काफी अच्छा कर रहे हैं। हमें कृषि के क्षेत्र में काफी काम करने की जरूरत है।हमारे कृषि वैज्ञानिक नए शोध करते हुए कृषि को लाभकारी बनाएं यही सच्ची देश भक्ति होगी एग्री साइंस, इन्नोवेशन फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर विषय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एचएयू कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने कहा कि विज्ञान किसी भी राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि किसान सटीक खेती, ड्रिप इरिगेशन, जैव तकनीक और एआई संचालित ड्रोन जैसी तकनीक अपनाकर खेती की पैदावार में बढ़ोतरी कर सकते हैं। उन्होंने खेती को जहर मुक्त बनाने के लिए सीमित मात्रा में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के उपयोग पर बल दिया। घटती जा रही जोत एवं खेती के समक्ष जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिकों को और अधिक बेहतर ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करके किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा सके।
हिसार: एग्री साइंस, इन्नोवेशन फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर विषय पर कार्यक्रम का आयोजन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 16:59 IST
हिसार: एग्री साइंस, इन्नोवेशन फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर विषय पर कार्यक्रम का आयोजन #VaranasiLiveNews
