नाहन: सैनवाला स्कूल में एनएसएस शिविर संपन्न, नशामुक्त भारत का दिया संदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। 21 अक्तूबर से शुरू हुए इस शिविर में स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त भारत और टीबी मुक्त भारत की थीम पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। शिविर का शुभारंभ आमवाला सैनवाला पंचायत की प्रधान सीमा देवी ने किया था, जबकि संदीप तोमर विशिष्ट अतिथि रहे। शिविर के दौरान स्लोगन लेखन, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूक किया गया।। एनएसएस स्वयं सेवियों ने स्वागत गीत, एनएसएस गीत और देशभक्ति से ओतप्रोत समूहगान पेश किये। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।

नाहन: सैनवाला स्कूल में एनएसएस शिविर संपन्न, नशामुक्त भारत का दिया संदेश #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 12:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नाहन: सैनवाला स्कूल में एनएसएस शिविर संपन्न, नशामुक्त भारत का दिया संदेश #VaranasiLiveNews