Muzaffarangar: बंदर के कब्जे में फंसी नवजात, मोबाइल दिखाकर एक घंटे बाद सुरक्षित बचाई गई बच्ची

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र में जय हिंद इंटर कॉलेज के पीछे एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां कमरे में घुसे एक बंदर ने नवजात बच्ची को करीब एक घंटे तक अपने कब्जे में रखा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी दादी कमरे में पहुंचीं, लेकिन बंदर को देखकर डर के कारण पीछे हट गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पशु-पक्षी प्रेमी सन्नी चोपड़ा भी मौके पर पहुंचे और बंदर को हटाने की कोशिश की, लेकिन बंदर बच्ची के पास से हटने को तैयार नहीं था। कभी वह बच्ची को उठाने का प्रयास करता तो कभी उसे चुप कराने की कोशिश करता दिखाई दिया। काफी देर प्रयास के बाद लोगों ने बंदर को उलझाने के लिए उसे मोबाइल फोन दे दिया। मोबाइल देखते ही बंदर का ध्यान भटक गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सावधानी से बच्ची को उसके कब्जे से छुड़ा लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। गनीमत रही कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है। मजदूरी पर गए थे माता-पिता बच्ची कलसुम की मां गुलिस्ता और पिता तहसीन ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। उस समय बच्ची कमरे में सो रही थी, जबकि उसकी दादी घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक बंदर कमरे में घुस आया और बच्ची के पास बैठ गया, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।

Muzaffarangar: बंदर के कब्जे में फंसी नवजात, मोबाइल दिखाकर एक घंटे बाद सुरक्षित बचाई गई बच्ची #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 22, 2026, 10:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Muzaffarangar: बंदर के कब्जे में फंसी नवजात, मोबाइल दिखाकर एक घंटे बाद सुरक्षित बचाई गई बच्ची #VaranasiLiveNews