हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत, पिता-पुत्री समेत पांच घायल
गजरौला हाईवे पर कांकाठेर के निकट बजरपुट भरा ट्रक आगेे चल रहे ईंटों लदा ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार कर हाईवे किनारे गहरे खंदक में पलट गया। हाईवे पर बिखरीं ईंटों के कारण अनियंत्रित होकर बाइक फिसल जाने से बाइक सवार गोविंद (30) निवासी सोहरका की मौत हो गई। उसका चचेरा भाई खूबचंद व खूबचंद की बेटी कामिनी घायल हो गए। ट्रक में फंसे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। कामिनी निकट के निजी अस्पताल में जबकि पिता-पुत्र चौधरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराए।
हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत, पिता-पुत्री समेत पांच घायल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 19:18 IST
हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत, पिता-पुत्री समेत पांच घायल #VaranasiLiveNews
