VIDEO: सपा के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव और निर्दलीय अम्बरीश पाल सिंह ने उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू और निर्दलीय प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह ने चुनाव प्रक्रिया पर बड़ा सवाल उठाया है। दोनों ने दावा किया है कि स्नातक मतदान की मत पेटियों के खुलने के दौरान 10-15 के बंच में मतपत्र निकल रहे हैं। साथ ही पत्रों में पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर भी नहीं है। उनका दावा है कि चुनाव अधिकारियों ने कहा है कि सभी मतों की गणना की जाएगी चाहे उनमें हस्ताक्षर हूं या ना हों। वहीं अम्बरीश पाल सिंह ने कहा है कि मार्क किए हुए वोटों को नहीं गिना जाना चाहिए, लेकिन चुनाव अधिकारी उन्हें वोटों की गिनती के बंडल में शामिल कर रहे हैं। दोनों ही प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेते हुए मतगणना कर रहे अधिकारियों को निष्पक्ष गणना के निर्देश देने के आदेश देने की मांग की है।

VIDEO: सपा के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव और निर्दलीय अम्बरीश पाल सिंह ने उठाए सवाल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 02:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: सपा के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव और निर्दलीय अम्बरीश पाल सिंह ने उठाए सवाल #VaranasiLiveNews