Meerut: एनवायरमेंट क्लब ने सूरजकुंड पार्क में पृथ्वी दिवस स्वच्छता अभियान चलाया
एनवायरमेंट क्लब द्वारा सूरजकुंड पार्क में विश्व पृथ्वी दिवस के कार्यक्रमों की शृंखला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। क्लब सदस्यों ने बड़ी संख्या में प्लास्टिक कूड़ा साफ किया। अर्थ डे हीरो अवार्डी व क्लब संस्थापक सावन कन्नौजिया ने कहा कि आज पृथ्वी प्लास्टिक के बोझ तले दबी जा रही है, पृथ्वी को बचाना है तो हमें जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए प्लास्टिक बहिष्कार करना होगा। कार्यक्रम में लक्ष्य निचंत, यश, सार्थक, दीपांशी, अनुज, अंशुमन, नकुल, विंदू, कपिल, उत्कर्ष, हिमांशु, कुशल, दीप्ति, अरमान, पायल, छवी, ध्रुव, आकाश, कार्तिक, अनमोल, धान्या, आरूष, राहुल, सितांशु, हर्षिता, अमराह आदि मौजूद रहे।
Meerut: एनवायरमेंट क्लब ने सूरजकुंड पार्क में पृथ्वी दिवस स्वच्छता अभियान चलाया #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 12:54 IST
Meerut: एनवायरमेंट क्लब ने सूरजकुंड पार्क में पृथ्वी दिवस स्वच्छता अभियान चलाया #VaranasiLiveNews
