Meerut: भावनपुर बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, गांव में तनाव, ग्रामीणों का धरना
मेरठ के भगवानपुर गांव में सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि हमलावर प्रतिमा का सिर तोड़कर अपने साथ ले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया और दलित समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी देहात अभिजीत कुमार, एएसपी बजरंग प्रसाद, सीओ सुधीर कुमार और एसडीएम मवाना एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग पर अड़े रहे और धरने पर बैठ गए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही।
Meerut: भावनपुर बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, गांव में तनाव, ग्रामीणों का धरना #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 15:04 IST
Meerut: भावनपुर बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, गांव में तनाव, ग्रामीणों का धरना #VaranasiLiveNews
