घर के टिनशेड में सो रहे राजमिस्त्री की हाथ-पैर बांधकर गला रेतकर हत्या
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपलोती कलां गांव में शनिवार रात घर के टिनशेड में सो रहे मजदूर मेहराज उर्फ मिराज (30) की हाथ-पैर बांधकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हमलावरों ने गला, दोनों हाथ, दोनों पैर और पेट समेत छह जगह से धारदार हथियार से बेरहमी से काटा। घटना के समय उनकी पत्नी रूही और बच्चे भी पास ही सो रहे थे। मृतक के पिता ने बेटे की बहू और दो अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने पत्नी समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
घर के टिनशेड में सो रहे राजमिस्त्री की हाथ-पैर बांधकर गला रेतकर हत्या #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 19:10 IST
घर के टिनशेड में सो रहे राजमिस्त्री की हाथ-पैर बांधकर गला रेतकर हत्या #VaranasiLiveNews
