VIDEO: बरसाना में लड्डू मार होली का उल्लास, गलियों में गूंज रहे राधे-राधे के जयकारे

विश्व प्रसिद्ध लड्डू होली के बीच राधारानी की नगरी बरसाना उत्सव के रंग में डूबी हुई है। मंदिरों से लेकर गलियों तक हर ओर राधे-राधे के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है। पूरा नगर भक्ति और उल्लास के माहौल में रंगा दिखाई दे रहा है। श्रीजी मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूरदराज से पहुंचे भक्त मंदिर पहुंचकर लड्डू होली के उत्सव में शामिल हो रहे हैं। मंदिर मार्ग, रंगीली गली और बाजारों में लगातार रौनक बनी हुई है। नगर की गलियों में होली के गीतों की स्वर लहरियां सुनाई दे रही हैं। दुकानों पर गुलाल और प्रसाद की बिक्री जारी है तो चौपालों पर बैठकर लोग होली की चर्चा करते नजर आए। कई श्रद्धालु लठामार होली तक बरसाना में ठहरने की योजना बना रहे हैं। धर्मशालाओं और आश्रमों में भक्तों की आवाजाही बनी हुई है। प्रशासन भी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है।लड्डू होली के उत्सव के बीच बरसाना में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है और पूरा नगर रंगोत्सव में डूबा दिखाई दे रहा है।

VIDEO: बरसाना में लड्डू मार होली का उल्लास, गलियों में गूंज रहे राधे-राधे के जयकारे #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 18:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: बरसाना में लड्डू मार होली का उल्लास, गलियों में गूंज रहे राधे-राधे के जयकारे #VaranasiLiveNews