Kullu: लगवैली के भुट्टी में मनाया सलाहरा मेला, श्रद्धालुओं ने लिया देवताओं का आशीर्वाद

लगवैली के भुटटी में देवता कतरूसी नारायण और देवता क्षेत्रपाल थान के सम्मान में सलाहरा मेला मनाया गया। यह मेला बैसाखी पर्व के रूप में मनाया जाता है। देवता थान के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल की सुबह के समय देव कार्य किया गया और उसके बाद गांव के लोग अपने घरों से पूजा की सामग्री लेकर जौ वाले खेत में जाकर भूमि पूजन कर सबसे पहले जौ काटे गए। उसके वाद गांववासी जौ अपने घरों को लाते हैं। इस जौ को घरों के मुख्यद्वार पर लगाया जाता है। इस दौरान भव्य देव मिलन का भी आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटे और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Kullu: लगवैली के भुट्टी में मनाया सलाहरा मेला, श्रद्धालुओं ने लिया देवताओं का आशीर्वाद #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 14:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Kullu: लगवैली के भुट्टी में मनाया सलाहरा मेला, श्रद्धालुओं ने लिया देवताओं का आशीर्वाद #VaranasiLiveNews