कुल्लू-आनी सड़क पर धंसी सड़क, हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची एचआरटीसी बस
कुल्लू-आनी-वाया शुश रूट पर सोमवार शाम खनेर गांव के पास सड़क धंसने से निगम की बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। घटना के दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, बस में केवल छह से आठ सवारियां ही मौजूद थीं। सोमवार शाम को सड़क अचानक धंसने से बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद बस यहां करीब तीन घंटे तक फंसी रही। बस को निकालने के लिए पहले जेसीबी की मदद से प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद देर शाम करीब सात से आठ बजे के बीच एलएनटी मशीन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। एचआरटीसी कुल्लू के उप मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि सड़क धंसने से बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया था। लेकिन किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
कुल्लू-आनी सड़क पर धंसी सड़क, हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची एचआरटीसी बस #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 06:22 IST
कुल्लू-आनी सड़क पर धंसी सड़क, हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची एचआरटीसी बस #VaranasiLiveNews
