VIDEO: उटंगन नदी में पिछले वर्ष 12 मौतों से प्रशासन ने लिया सबक, मूर्ति विसर्जन के लिए खोदे गड्ढे; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आगरा के खेरागढ़ में पिछले साल उटंगन नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान 12 युवकों की मौत से सबक लेते हुए प्रशासन इस बार पूरी तरह सतर्क है। रामनवमी पर होने वाले मूर्ति विसर्जन के लिए नदी किनारे गड्ढे खुदवाए गए हैं। एसडीएम नरेंद्र गंगवार, नायब तहसीलदार बबलेश कुमार और एसीपी खेरागढ़ सुनीता चौहान ने विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। खेरागढ़ क्षेत्र में करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सैंया के जाजऊ स्थित पार्वती नदी पर भी विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मियों को तैनात रहने और लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

VIDEO: उटंगन नदी में पिछले वर्ष 12 मौतों से प्रशासन ने लिया सबक, मूर्ति विसर्जन के लिए खोदे गड्ढे; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 13:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: उटंगन नदी में पिछले वर्ष 12 मौतों से प्रशासन ने लिया सबक, मूर्ति विसर्जन के लिए खोदे गड्ढे; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम #VaranasiLiveNews