कानपुर: मॉर्निंग वॉक पर निकले सतीश महाना, किसानों के बीच पहुंचकर सौंफ की खेती में चलाया हसिया
कानपुर के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने सरसौल के मजरा रामनगर से अपने दौरे की शुरुआत की और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। रामनगर में ग्रामीणों ने विद्युत पोल और विद्युतीकरण की समस्या उठाई, जिस पर महाना ने जल्द ही सभी पोलों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कमालपुर गांव में भी ग्रामीणों के आवेदन पर दो स्ट्रीट लाइट और सड़क निर्माण के निर्देश दिए गए।
कानपुर: मॉर्निंग वॉक पर निकले सतीश महाना, किसानों के बीच पहुंचकर सौंफ की खेती में चलाया हसिया #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 11:40 IST
कानपुर: मॉर्निंग वॉक पर निकले सतीश महाना, किसानों के बीच पहुंचकर सौंफ की खेती में चलाया हसिया #VaranasiLiveNews
