कानपुर:प्रयाग नारायण मंदिर में भजनों-लोकगीतों से गूंजा शिवाला, भक्तिमय हुआ माहौल
कानपुर के शिवाला स्थित 166 वर्ष प्राचीन दक्षिण भारतीय महाराज प्रयाग नारायण मंदिर में भक्ति संगीत का भव्य आयोजन किया गया। भगवान लक्ष्मीनारायण के सभा मंडप में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे परिसर को भक्तिमय माहौल से भर दिया। सद्प्रेरक बद्री नारायण तिवारी की स्मृति में आयोजित इस भजन संध्या का शुभारंभ संध्या आरती के साथ हुआ। आरती के उपरांत राम स्तुति और जन्म बधाई गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें कविता सिंह के नेतृत्व में सामूहिक गान ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कानपुर:प्रयाग नारायण मंदिर में भजनों-लोकगीतों से गूंजा शिवाला, भक्तिमय हुआ माहौल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 19:16 IST
कानपुर:प्रयाग नारायण मंदिर में भजनों-लोकगीतों से गूंजा शिवाला, भक्तिमय हुआ माहौल #VaranasiLiveNews
