कानपुर देहात: 500 रुपये मांगने पर किशोर की चाकू से हत्या, शादी समारोह में वारदात
कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बा के एक गेस्टहाउस में शादी समारोह में शामिल होने आए दो दोस्तों में उधारी के 500 रुपये को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उधारी मांगने किशोर ने अपने साथी के पेट में चाकू घोप कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की है। सोमवार रात को अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी स्व. राघवेंद्र की पुत्री खुशबू की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। लोग बरात के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए थे। रात करीब 9:30 बजे गांव के छविराम निषाद के बेटे सत्यम (15) का उसके गांव के किशोर से डीजे के पास 500 रुपये को लेकर विवाद हो गया। गेस्टहाउस में रुपये मांगे जाने से नाराज किशोर ने सत्यम के पेट में चाकू घोप दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गेस्टहाउस में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने हत्या कर भाग रहे किशोर को गेस्टहाउस के पास से हिरासत में लिया है।
कानपुर देहात: 500 रुपये मांगने पर किशोर की चाकू से हत्या, शादी समारोह में वारदात #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 12:08 IST
कानपुर देहात: 500 रुपये मांगने पर किशोर की चाकू से हत्या, शादी समारोह में वारदात #VaranasiLiveNews
