महेंद्रगढ़: कनीना सीएचसी को मिली दो नई एंबुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत

शहर स्थित उप नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस व्यवस्था न होने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा था। लोगों की बार-बार मांग के बाद अब अब स्वास्थ्य विभाग ने इस पर संज्ञान लिया है और दो एंबुलेंस उपलब्ध करवाई हैं। बता दें कि अस्पताल में पहले केवल एक एंबुलेंस उपलब्ध थी, लेकिन अस्पताल में जच्चा-बच्चा केंद्र संचालित होने के कारण आपातकालीन सेवाओं की आवश्यकता अधिक रहती है। ऐसे में यदि एक एंबुलेंस किसी मरीज को रेफर करने या अन्य कार्य से बाहर जाती है, तो अन्य आपातकालीन स्थिति में मरीजों को निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ता था। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी के निकट होने के कारण अस्पताल में सड़क दुर्घटनाओं के मामले भी अधिक संख्या में पहुंचते हैं। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस की संख्या बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। अगर अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी की बात करें तो 400 तक आंकड़ा रहता है। लोगों की की ओर लंबे समय से इसकी मांग उठाई जा रही थी। अब जाकर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस पर संज्ञान लेकर क्षेत्र के लोगों को दो एंबुलेंस का तोहफा दिया है। अब आपातकालीन सेवाओं में मरीजों को निजी एंंबुलेंस का सहारा नहीं लेना पड़ेगा और विभाग तीन मरीजों को एक साथ एंबुलेंस उपलब्ध करवा सकेगा।

महेंद्रगढ़: कनीना सीएचसी को मिली दो नई एंबुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 16:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


महेंद्रगढ़: कनीना सीएचसी को मिली दो नई एंबुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत #VaranasiLiveNews