Kangra: ट्रांसपोर्टर ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले में ट्रांसपोर्टर ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इनकी हड़ताल के ऐलान के बाद आज जिले के अधिकांश प्राइवेट स्कूलों ने छुट्टी की घोषणा कर दी है। सोमवार को गांधी वाटिका धर्मशाला में विरोध प्रदर्शन करते विभिन्न यूनियनों के सदस्य। ट्रांसपोर्टर ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के खिलाफ प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण आज दिनभर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। प्राइवेट ट्रांसपोर्टर न केवल खुद हड़ताल पर है, बल्कि उन्होंने जगह जगह चक्का जाम की भी चेतावनी दी है। इससे लोगों की प्राइवेट व्हीकल में भी आवाजाही प्रभावित हो सकती है। ट्रांसपोर्ट यूनियनों के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि नई पासिंग व्यवस्था के विरोध में है। उनका कहना है कि ऑटोमेटेड प्रणाली में कई व्यावहारिक दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिससे ट्रांसपोर्टरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Kangra: ट्रांसपोर्टर ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 06, 2026, 10:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Kangra: ट्रांसपोर्टर ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल #VaranasiLiveNews