चरखी दादरी: दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जेजेपी का युवा योद्धा सम्मेलन आयोजित
शहर के गामड़ी क्षेत्र स्थित जाट धर्मशाला में सोमवार को दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जेजेपी का युवा योद्धा सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह चौटाला भी पहुंचे और 13 मार्च को हांसी में होने वाले कार्यक्रम का न्योता दिया। सम्मेलन में युवाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पीपीपी के नाम पर बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटी जा रही है, जो गलत है। वहीं दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नए विकास कार्य शुरू करने की बजाय पहले से स्वीकृत योजनाओं को लटकाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में दादरी में अस्पताल, सचिवालय और जेल का निर्माण हुआ, लेकिन उसके बाद विकास कार्य ठप हो गए। उन्होंने आईडीएफसी बैंक में 500 करोड़ के कथित घोटाले की न्यायिक जांच की मांग उठाते हुए कहा कि राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि डॉ. अजय सिंह चौटाला पर चुनाव लड़ने की पाबंदी हट चुकी है और वे 2029 में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। सम्मेलन के दौरान कई युवाओं ने जेजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविन्द्र सांगवान सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
चरखी दादरी: दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जेजेपी का युवा योद्धा सम्मेलन आयोजित #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 16:52 IST
चरखी दादरी: दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जेजेपी का युवा योद्धा सम्मेलन आयोजित #VaranasiLiveNews
