शाहबाद-रामपुर रोड पर ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर
रामपुर-शाहबाद रोड पर किरा गांव के पास ट्रक और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चालकों को कोई चोट नहीं आई, लेकिन सड़क पर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार रामपुर की ओर से कोयला लेकर आ रहा ट्रक और शाहबाद की ओर से रामपुर जा रहा तेज रफ्तार डंपर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का केबिन बॉडी से अलग हो गया। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। रेवड़ी चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसे काफी देर बाद खुलवाया गया।
शाहबाद-रामपुर रोड पर ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 19:28 IST
शाहबाद-रामपुर रोड पर ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर #VaranasiLiveNews
