हनुमान जयंती...सिंदूरी चोला चढ़ाया गया, भजन-कीर्तन किए गए
माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर देहरादून में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। सबसे पहले हनुमान जी को पवित्र गंगाजल से स्नान कराया गया। उन्हें सिंदूरी चोला चढ़ाया गया। नए वस्त्र आभूषण के साथ चांदी के बर्क चढ़ाए गए। मंदिर में स्थापित 365 कुंतल वजनी दक्षिणमुखी हनुमान जी की भव्य प्रतिमा पर 125 किलो फूलों चढ़ाए गए। पंडित कमल जोशी और मंडली ने संगीतमय सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया। योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी ने हनुमान जी को निष्काम सेवा का रोल मॉडल बताते हुए कहा आज जब छोटे-छोटे काम करने में मनुष्य अपने व्यक्तिगत हित पहले देखता है ऐसे समय में हनुमान जी की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है।
हनुमान जयंतीसिंदूरी चोला चढ़ाया गया, भजन-कीर्तन किए गए #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 12:25 IST
हनुमान जयंतीसिंदूरी चोला चढ़ाया गया, भजन-कीर्तन किए गए #VaranasiLiveNews
