हमीरपुर: पंकज भारतीय बोले- लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाएं चिंतनीय
देश में लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाओं पर विश्व हिंदू परिषद ने चिंता प्रकट की है। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सह मंत्री पंकज भारतीय ने बताया कि आज कॉरपोरेट सेक्टर में भी हिंदू लड़कियों के साथ लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं। हिंदू लड़कियों की सुरक्षा और उनके भविष्य को देखते हुए जल्द ही ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया है कि देश के विभिन्न नगरों में वन भूमि, सार्वजनिक भूमि सहित अन्य भूमि पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती है। उन्होंने बताया कि आज हमें अपने युवाओं को नशे से बचाना होगा। उन्हें खेलों के साथ जोड़ना पड़ेगा। प्रदेश में नशा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। कई प्रभावशाली और बड़े लोग भी नशे के कारोबार में लगे हैं। ऐसे लोगों का पर्दाफाश करने की जरूरत है।
हमीरपुर: पंकज भारतीय बोले- लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाएं चिंतनीय #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 13:07 IST
हमीरपुर: पंकज भारतीय बोले- लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाएं चिंतनीय #VaranasiLiveNews
