मंडी: ज्ञान विज्ञान समिति ने कोटली स्कूल में 200 विद्यार्थियों से किया संवाद, नशे से दूर रहने का किया आह्वान

नशा न केवल सेहत बिगाड़ता है, बल्कि युवाओं के सपनों और उनके भविष्य पर भी असर डालता है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चे सही समय पर इसके दुष्प्रभावों को समझें और खुद को इससे दूर रखें। इसी संदेश के साथ हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटली में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। युवा बचाओ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति की सचिव सुनीता बिष्ट ने विद्यार्थियों को समझाया कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। इसलिए उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानना चाहिए और शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन अपनाना, जंक फूड से बचना और नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखना जरूरी है। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की सदर खंड इकाई की सचिव विनय कुमारी ने समिति के कार्यों और विभिन्न जागरूकता अभियानों के बारे में बताया। स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। कार्यक्रम में समिति की सदर इकाई के सदस्य रणजीत और अनीता, शिक्षक हुक्म चंद, द्रौपदी सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।

मंडी: ज्ञान विज्ञान समिति ने कोटली स्कूल में 200 विद्यार्थियों से किया संवाद, नशे से दूर रहने का किया आह्वान #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 14:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मंडी: ज्ञान विज्ञान समिति ने कोटली स्कूल में 200 विद्यार्थियों से किया संवाद, नशे से दूर रहने का किया आह्वान #VaranasiLiveNews