फतेहाबाद: अलविदा तनाव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने की शिरकत
शहर के सपड़ा मोहल्ला स्थित प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में अलविदा तनाव कार्यक्रम के छठे दिन बीके पूनम बहन द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था का परिचय दिया गया तथा मुरली बारे विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कार्यक्रम में शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी अनिल मेहता, डीएसपी उमेद सिंह, शहरी मंडल अध्यक्ष रमन मडिया, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन लक्ष्मण दास बंसल व समाजसेवी सुशील सिंगला पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बहन वंदना व कौशल्या ने की। इस दौरान पूनम बहन ने बताया कि किस तरह परमात्मा स्वयं ब्रह्मा बाबा के तन में आकर अपने शब्द कहते थे जिन्हें मुरली के रूप में ब्रह्माकुमारी सेंटर पर सुनाया जाता है इस दौरान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि टोहाना शहर को तनाव से मुक्त करने के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सात दिवसीय अलविदा तनाव कार्यक्रम में बहन पूनम ने स्वयं को स्वयं से मिलवाने का कार्य किया क्योंकि इस भाग दौड़ की जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए भी समय नहीं है। ऐसे में अलविदा तनाव का कार्यक्रम निश्चित रूप से क्षेत्र वासियों के लिए फायदेमंद है। बराला ने कहा कि तनावमुक्त, स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की दिशा में एक सार्थक पहल यह गुड बाय टेंशन कार्यक्रम रहा है। इस आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम से जीवन में शांति, संयम और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। बराला ने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में मानसिक संतुलन, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक सुदृढ़ता अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम समाज में नैतिक मूल्यों को सशक्त करते हुए एक जागरूक और संवेदनशील वातावरण का निर्माण करते हैं।
फतेहाबाद: अलविदा तनाव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने की शिरकत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 10:50 IST
फतेहाबाद: अलविदा तनाव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने की शिरकत #VaranasiLiveNews
