नोएडा: अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, खुद को सुरक्षित निकालने के बताए तरीके

नोएडा में गांव के बीच स्थित स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में कोई अनजान व्यक्ति पीछा करने लगे या अचानक कोई परेशानी खड़ी हो जाए तो खुद को कैसे सुरक्षित रखें ऐसी ही परिस्थितियों से निपटने के लिए सेक्टर-135 स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए गए। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में 90 छात्राओं ने हिस्सा लिया। शिक्षिका प्रियंका सिंह ने उन्हें खतरे को पहचानने, गलत व्यवहार का विरोध करने और जरूरत पड़ने पर खुद को सुरक्षित निकालने के तरीके बताए। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को समझाया गया कि यदि कोई अनजान व्यक्ति उनका पीछा करे तो घबराकर सुनसान रास्ते की ओर जाने के बजाय किसी दुकान, घर या भीड़भाड़ वाली सुरक्षित जगह पर पहुंचें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से असहज महसूस होने पर उससे दूरी बनाएं और उसके साथ अकेले कहीं जाने से बचें। यदि कोई जबरदस्ती रोकने या पकड़ने की कोशिश करे तो जोर से शोर मचाकर आसपास के लोगों का ध्यान आकर्षित करें। मौका मिलते ही वहां से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचें और परिवार या पुलिस से मदद लें।

नोएडा: अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, खुद को सुरक्षित निकालने के बताए तरीके #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 16:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नोएडा: अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, खुद को सुरक्षित निकालने के बताए तरीके #VaranasiLiveNews