फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव बारेके में जलाई गई नाड़ की आग की लपेट में चार घर जले
फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव नये बारेके में एक किसान ने गेहूं के अवशेष को आग लगाई हुई थी। आग की लपटें चार घरों तक पहुंच गई और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घर के लोग दाना मंडी में काम करने गए थे। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित लोगों का कहना है कि खेत के साथ उनके घर बने हुए थे। किसान ने गेहूं के अवशेष को आग लगा दी। आग की लपटें उनके घर तक पहुंच गई। पीड़ित महिला संतोष बाई ने कहा कि वे लोग दाना मंडी में कामकाज के लिए गए हुए थे। घर में उनका एक बुजुर्ग था उसे भी गांव वालों ने खींचकर बाहर निकाला। उनकी बाइक, फ्रिज, टीवी व अन्य घरेलू सामान जल कर राख हो गया। सालभर खाने को गेहूं इक्ट्ठी करके रखी हुई थी वह भी जल गई। पीड़ित बच्चे ने बताया कि वह स्कूल गया हुआ था। उसे स्कूल में पता चला कि उनके घर को आग लग गई है। स्कूल से आकर देखा तो घर का सारा सामान जल कर राख हो गया था।
फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव बारेके में जलाई गई नाड़ की आग की लपेट में चार घर जले #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 04:26 IST
फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव बारेके में जलाई गई नाड़ की आग की लपेट में चार घर जले #VaranasiLiveNews
