भिवानी: लोहारू में फाल्गुन मेले पर पांच दिवसीय सेवा शिविर का शुभारंभ
फाल्गुन माह में खाटू श्याम मंदिर जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सेवा हेतु लोहारू के पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने पांच दिवसीय निशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन लोहारू एसडीएम मनोज दलाल द्वारा 5 फीट लंबी अगरबत्ती प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एसडीएम मनोज दलाल एवं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बाबा श्याम के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। शिविर में खाटू श्याम पदयात्रियों के लिए निशुल्क जलपान, भोजन, पेयजल, दवाइयां, प्राथमिक उपचार तथा एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। कंचन आई केयर हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क दवाइयां, एंबुलेंस सेवा एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त परम हॉस्पिटल के डॉक्टर गगनदीप फोगाट, महादेव हॉस्पिटल के डॉक्टर परिषिक्षित भारद्वाज एवं निर्मल हॉस्पिटल के डॉक्टर रमेश द्वारा भी श्रद्धालुओं को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि यह सेवा शिविर 24 घंटे निरंतर संचालित किया जा रहा है, ताकि दिन-रात पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को किसी भी समय सुविधा मिल सके। शिविर स्थल पर भक्तों के लिए आराम करने की भी समुचित व्यवस्था की गई है, जहां श्रद्धालु विश्राम कर आगे की यात्रा जारी रखते हैं।
भिवानी: लोहारू में फाल्गुन मेले पर पांच दिवसीय सेवा शिविर का शुभारंभ #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 16:49 IST
भिवानी: लोहारू में फाल्गुन मेले पर पांच दिवसीय सेवा शिविर का शुभारंभ #VaranasiLiveNews
