VIDEO: डेंगू-मलेरिया पर वार, शहर में चला जागरूकता अभियान; घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य टीमें
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज कर दिया है। आवास विकास कॉलोनी के सेंट्रल पार्क से रैली निकाल लोगों को साफ-सफाई बरतने और मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। 10 अप्रैल से दस्तक अभियान भी शुरू होगा। इसमें स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर साफ-सफाई की स्थिति, स्क्रीनिंग समेत अन्य स्वास्थ्य जांचें करेंगी। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति और जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। लोगों को अपने आसपास सफाई रखने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और रात में मच्छररोधी साधन अपनाने के बारे में भी जानकारी दी। रैली में डॉ. ऋषि गोपाल, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
VIDEO: डेंगू-मलेरिया पर वार, शहर में चला जागरूकता अभियान; घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य टीमें #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 12:21 IST
VIDEO: डेंगू-मलेरिया पर वार, शहर में चला जागरूकता अभियान; घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य टीमें #VaranasiLiveNews
