भिवानी में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए शहर के मॉडल संस्कृति स्कूल में वितरित की गई परीक्षा सामग्री

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी बुधवार से आयोजित होंगी। बुधवार को पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 12:30 से 3:30 तक आयोजित होगी। वहीं, कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी वीरवार से आरंभ होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा संचालन को लेकर सोमवार को शहर मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा सामग्री वितरित की गई। वहीं, जिले भर में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 74 परीक्षा बनाए गए है। सभी केंद्र अधीक्षक मंगलवार से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं संभालेंगे।

भिवानी में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए शहर के मॉडल संस्कृति स्कूल में वितरित की गई परीक्षा सामग्री #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 16:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए शहर के मॉडल संस्कृति स्कूल में वितरित की गई परीक्षा सामग्री #VaranasiLiveNews