भिवानी: लोहारू की गोपाल गोशाला को लेकर शिकायत, गोवंश की बदहाल स्थिति पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
लोहारू क्षेत्र की गोपाल गोशाला में गोवंश की कथित बदहाल स्थिति, बीमार और कमजोर पशुओं की देखभाल में लापरवाही तथा मृत गायों को खुले गड्ढों में डाले जाने के आरोपों को लेकर सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में लोहारू एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई गई है। शिकायत में बताया संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि गोशाला में गोवंश की संख्या और धरातल पर मौजूद पशुओं की वास्तविक स्थिति में अंतर देखने को मिल रहा है। साथ ही बीमार और कमजोर गायों को पर्याप्त इलाज, पोषण और चारे की व्यवस्था नहीं मिल पाने के आरोप भी लगाए गए हैं। संगठनों के प्रतिनिधियों के अनुसार, सबसे गंभीर मुद्दा मृत गोवंश के निस्तारण का है। आरोप है कि मृत गायों को वैज्ञानिक प्रक्रिया अपनाने के बजाय खुले गड्ढों में डाला जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने भी पर्यावरण प्रदूषण और हवा में फैल रहे दूषित प्रभाव को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति जनस्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है।
भिवानी: लोहारू की गोपाल गोशाला को लेकर शिकायत, गोवंश की बदहाल स्थिति पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 16:39 IST
भिवानी: लोहारू की गोपाल गोशाला को लेकर शिकायत, गोवंश की बदहाल स्थिति पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग #VaranasiLiveNews
