VIDEO: डीसीपी ने परखी ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था

आगरा। ताजमहल की सुरक्षा का जायजा मंगलवार को डीसीपी सिटी अली अब्बास ने ताज सुरक्षा पुलिस और सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ लिया। उन्होंने यलो और रेड जोन को देखा। ताज के पिछले हिस्से में यमुना की तरफ से सुरक्षा की जानकारी भी ली। एडीजी सिक्योरिटी तरुण गाबा 6 फरवरी को आगरा आ रहे हैं। वह ताज की सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। इसके बाद बैठक लेंगे। इसको देखते हुए पुलिस और सीआईएसएफ तैयारियों में जुट गया है। डीसीपी सिटी ने बताया कि रेड और यलो जोन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की भी जानकारी ली गई।

VIDEO: डीसीपी ने परखी ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 13:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: डीसीपी ने परखी ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था #VaranasiLiveNews