जन समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
1 अप्रैल से बढ़ाई जा रही बिजली दरों के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम दतिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में नहीं होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं कटाई के समय किसानों को समय पर डीजल नहीं मिल पा रहा, जिससे हार्वेस्टर मशीनें नहीं चल रही हैं और तैयार खड़ी फसल को नुकसान हो रहा है। डीजल-पेट्रोल समय पर नहीं मिलने से आमजन को भी कठिनाई हो रही है। इसके साथ ही शहर की सड़कों पर आवारा घूमते सांडों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोगों को सांडों के हमलों में जान तक गंवानी पड़ी है, लेकिन नगर पालिका द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि दतिया शहर के मुख्य मार्गों की स्ट्रीट लाइटें कई महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय शहर में अंधेरा रहता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों को रात में बाहर निकलने में असुरक्षा महसूस हो रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसानों द्वारा कृषि ऋण जमा करने की तारीख बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन सरकार ने गेहूं खरीदी की तारीख 1 अप्रैल से बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी। इससे साफ है कि सरकार की किसानों का गेहूं खरीदने की मंशा नहीं है। यह फैसला किसानों के साथ अन्याय और उनकी मेहनत का अपमान है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
जन समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 08:29 IST
जन समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी #VaranasiLiveNews
