शिमला: ढली चौक पर अचानक रुका मुख्यमंत्री का काफिला, पुलिस जवानों के बीच पहुंचकर दी दीपावली की शुभकामनाएं
दीपावली के त्योहार पर जहां लोग अपने परिवारों के साथ खुशियां मना रहे थे, वहीं सड़कों पर ड्यूटी निभा रहे पुलिस जवान यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे थे। इसी बीच मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन जवानों के बीच पहुंचकर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। मशोबरा से लौटते समय मुख्यमंत्री का काफिला अचानक ढली चौक पर रुक गया। मुख्यमंत्री स्वयं अपनी गाड़ी से नीचे उतरे और वहां यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिस जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के प्रति पुलिस जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान भी पुलिस कर्मी अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए आम लोगों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करते हैं। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद पुलिस जवानों को मिठाइयां, फल और पटाखे वितरित किए। अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पुलिस जवान भी उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री की इस पहल ने त्योहार के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के योगदान को सम्मान देने और उनके साथ खुशियां साझा करने का संदेश दिया।
शिमला: ढली चौक पर अचानक रुका मुख्यमंत्री का काफिला, पुलिस जवानों के बीच पहुंचकर दी दीपावली की शुभकामनाएं #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 10:46 IST
शिमला: ढली चौक पर अचानक रुका मुख्यमंत्री का काफिला, पुलिस जवानों के बीच पहुंचकर दी दीपावली की शुभकामनाएं #VaranasiLiveNews
