चित्रकूट: नहाते समय वीडियो बनाने से आहत दो किशोरियों ने खाया जहर, जांच में जुटी पुलिस

पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में नदी में नहाने गई दो किशोरियों का किसी ने छिपकर फोटो और वीडियो बना लिया। इस घटना और परिजनों की डांट से आहत होकर दोनों किशोरियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे तब हुई, जब दो किशोरियों ने अपने-अपने घरों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक किशोरियों को रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर किशोरियों से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों नदी में नहाने गई थीं। इसी दौरान कुछ युवकों ने छिपकर उनके नहाते हुए फोटो और वीडियो बना लिए। जब यह बात किसी तरह किशोरियों की मां को पता चली तो उन्होंने दोनों को डांट दिया। परिजनों की डांट और इस शर्मनाक घटना से आहत होकर दोनों ने यह कदम उठाया।

चित्रकूट: नहाते समय वीडियो बनाने से आहत दो किशोरियों ने खाया जहर, जांच में जुटी पुलिस #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 18:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


चित्रकूट: नहाते समय वीडियो बनाने से आहत दो किशोरियों ने खाया जहर, जांच में जुटी पुलिस #VaranasiLiveNews