कानपुर: गैस सिलिंडर को सुबह 5 बजे से कतार, दुधमुंहे बच्चे को लेकर लाइन लगा रही महिलाएं
कानपुर में गैस सिलिंडर की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग सुबह 5 बजे से ही एजेंसियों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो जा रहे हैं। कोई अपने हाथ में शाम का डिनर बांधकर लाइन में खड़ा है तो कोई दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि सिलिंडर की डिलीवरी में गड़बड़ी हो रही है और जल्दी सिलिंडर लेने के लिए 100 से 200 रुपये तक देने पड़ रहे हैं। आरोप है कि बिना पैसे दिए घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है, जबकि पैसे देने वालों को प्राथमिकता दी जा रही है।
कानपुर: गैस सिलिंडर को सुबह 5 बजे से कतार, दुधमुंहे बच्चे को लेकर लाइन लगा रही महिलाएं #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 12:19 IST
कानपुर: गैस सिलिंडर को सुबह 5 बजे से कतार, दुधमुंहे बच्चे को लेकर लाइन लगा रही महिलाएं #VaranasiLiveNews
