अमृतसर में नशा तस्करों के मकान पर चला बुलडोजर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला प्रशासन अमृतसर ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना बी डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में गली नंबर 4, कोट आत्मा राम, सुल्तानविंड रोड स्थित नशा तस्करों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार यह संपत्ति कुलजीत सिंह उर्फ हैप्पी पेंचर और जतिंदर सिंह उर्फ सोनू पुत्र तरलोचन सिंह की थी। दोनों सगे भाई हैं और मकान नंबर 258, गली नंबर 4, कोट आत्मा राम के निवासी बताए गए हैं। दोनों पर नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल रहने के आरोप हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। प्रशासन का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

अमृतसर में नशा तस्करों के मकान पर चला बुलडोजर #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 16:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अमृतसर में नशा तस्करों के मकान पर चला बुलडोजर #VaranasiLiveNews