Bilaspur: टोल प्लाजा पर चालक पर हमला, नकदी लूटने का आरोप

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरामोड़ टोल प्लाजा पर उस समय हंगामा मच गया जब टोल कर्मचारियों और एक वाहन चालक के बीच विवाद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर टोल कर्मचारियों ने चालक पर डंडों से हमला किया। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान चालक के सिर पर गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान हो गया।आरोप है कि वहीं, चालक की गाड़ी से नकदी भी उठा ली गई है। घटना के बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों व अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग और वाहन चालक घटनाक्रम की निंदा कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है।

Bilaspur: टोल प्लाजा पर चालक पर हमला, नकदी लूटने का आरोप #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 12:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Bilaspur: टोल प्लाजा पर चालक पर हमला, नकदी लूटने का आरोप #VaranasiLiveNews