गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर बिजवासन टोल को मार्च 2027 तक किया जाएगा बैरियर फ्री
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित बिजवासन टोल प्लाजा को मार्च 2027 तक बैरियर फ्री करके मल्टी लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) करने योजना है। बैरियर फ्री होने के बाद टोल प्लाजा पर वाहन बिना रूके ही गुजर सकेंगे और टोल का भुगतान इलेक्ट्रॉनिक तरीके से होगा। वर्तमान में टोल प्लाजा की 34 लेन हैं, जिसमें 17 लेन गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जाने के लिए और 17 लेन दिल्ली से गुरुग्राम की ओर आने के लिए हैं। एनएचएआई द्वारा इनमें से 16 लेन को बैरियर फ्री किया जाएगा।
गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर बिजवासन टोल को मार्च 2027 तक किया जाएगा बैरियर फ्री #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 16:01 IST
गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर बिजवासन टोल को मार्च 2027 तक किया जाएगा बैरियर फ्री #VaranasiLiveNews
