झज्जर: गांव गुढ़ा में भूमि पूजन व रक्तदान शिविर का आयोजन, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री ने की शिरकत

गांव गुढ़ा में भूमि पूजन समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम के दौरान अनाथ बच्चों के लिए बनाए जाने वाले आश्रय स्थल की नींव रखी गई। इस अवसर पर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि यह पहल समाज के लिए अत्यंत प्ररेणादायक है। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों के लिए सुरक्षित और स्नेहपूर्ण आश्रय का निर्माण एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल उनके भविष्य को संवारने में सहायक होगा बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश भी देगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य समाज में मानवता और संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं। इससे बच्चों को मां-बाप दादा दादी का प्यार मिल सके और मां-बाप को बच्चों का प्यार मिल सके। उन्होंने कहा कि विज्ञान ने भले ही बहुत तरक्की कर ली हो, लेकिन आज भी इंसान के खून का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक रक्तदान करें और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान तत्काल सहायता के महत्व पर भी जोर दिया। इस अवसर पर निकिता दहिया, रश्मि शर्मा, संजय यादव, अनुराग, अनिल चौधरी मौजूद रहे।

झज्जर: गांव गुढ़ा में भूमि पूजन व रक्तदान शिविर का आयोजन, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री ने की शिरकत #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 12:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झज्जर: गांव गुढ़ा में भूमि पूजन व रक्तदान शिविर का आयोजन, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री ने की शिरकत #VaranasiLiveNews